1,472
Kumar Vishwas Biography in Hindi

आज हम जिस कवि और लेखक की बात कर रहे है उनका नाम कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) है जिनका जन्म 10 फरवरी 1970 में पिखुवा, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश (Pikhuva, Gajiabad Uttar pradesh) में एक साधारण हिंदू परिवार में हुआ था। और पेशे से वह एक कवि और लेखक है साथ ही साथ आम जनता पार्टी राजनीति में नेता भी रह चुके हैं। इनके पिता डॉ चंद्र पाल शर्मा (Dr Chander Pal Sharma)। जो पेशे से एक शिक्षक है इनकी माता रामा शर्मा (Rama Sharma) जो एक गृहणी है। कुमार विश्वास अपने घर में सबसे छोटे बच्चो में से एक है। आपको बता दे की उनके तीन भाई और एक बहन है। और वर्तमान में कुमार विश्वास जो शादी शुदा है उनका परिवार है और उनकी दो बेटियां हैं।
पूर्ण की अपनी शिक्षा
कुमार विश्वास जिन्हे कविताओं का काफी शौक था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पिखुवा के लाल गंगा सहाय विश्विद्यालय से पूरी की । इसके बाद उन्होंने राजपूताना रेजिमेंट इंटर कॉलेज से 12वी की शिक्षा पूरी की । इसके बाद इन्होंने अपनी स्नातक हिंदी (MA) मेरठ, विश्विघालय से पूरी की ओर लोकगीतो में पीएचडी पूर्ण कर प्रोफेसर बन गए।
आपको बता दे, की जब उनकी शिक्षा का समय आया तो उनके माता पिता चाहते थे की वो इंजीनियर की पढ़ाई कर इंजीनियर बने। लेकिन उनकी रुचि कविताओं में ज्यादा होने के कारण उन्होंने हिंदी (M.A) में दाखिला लिए। जिसके बाद उन्होंने अपने सपने की और रुख किया और आज के समय में वह एक काफी जाने माने प्रसिद्ध कवि और लेखक है।
Sandeep Maheshwari – संदीप माहेश्वरी जीवन परिचय
Avadh Ojha Sir – अवध ओझा सर का जीवन परिचय
ACHARYA PRASHANT – (आचार्य प्रशांत )
Arjun Tendulkar Biography
हरियाणा की शनन ढाका बनी NDA पास करने वाली पहली बेटी
हिंदी साहित्य को दिया नया नाम
कुमार विश्वास Kumar Vishwas जो कविताओं में काफी रुचि रखते थे जिसके बाद उन्होंने हिंदी साहित्य से अपनी स्नातक पूर्ण की। शुरुवाती दौर में उन्होंने अपनी करियर की शुरुवात एक शिक्षक के रूप में की। धीरे –धीरे वे हिंदी साहित्य को एक ऐसा नाम देना चाहते थे जिस वजह से वह काफी प्रसिद्ध हो सके। जैसे –जैसे वक्त बीता उन्होंने अपनी कविताओं की रुचि से कवि समेलन शुरू किए। जिसके बाद वह इतना उभरे की आज उन्हे हर बच्चा बच्चा जनता है आज कुमार विश्वास को किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है।क्योंकि आज वह देश विदेश में एक सबसे अलग तारा बन कर चमक रहे है।
कुमार विश्वास लिखते है कही कविताएं
कुमार विश्वास जो बचपन से ही साहित्य में काफी रुचि रखते थे। जो आज काफी प्रसिद्ध कवि बन चुके है। शुरुवाती जीवन में इन्होंने 16 वर्षो तक बच्चो को शिक्षा दी है। और आज वह अपने द्वारा कई विषयों पर कविताओं को लिखते है। कविता के साथ साथ वो टीवी कार्यक्रम गानों के लिए लिरिक्स लिखते है मैगजीन के लिए आर्टिकल लिखते व अन्य कई सामाजिक मुद्दों पर भी देश को जागरूक करने के लिए लिखते हैं।

राजनीति में प्रवेश
वर्ष 2011 में कुमार विश्वास जो राजनीति में प्रवेश कर चुके थे। उस समय उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ गठन कर लिया था। कुमार विश्वास का कहना है की उस वक्त बिल को ले कर काफी विवाद चल रहा था जिस वक्त कुमार विश्वास अन्ना हजारे और केजरीवाल सब उस वक्त एक साथ कंधा से कंधा मिला कर चल रहे थे। जिस कारण उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ गठन किया और आज वह आम आदमी पार्टी के सदस्यता से इस्तीफा दे चुके है।
कई पुरस्कारों से नवाजा गया
कुमार विश्वास जो आज काफी प्रसिद्ध कवि और लेखक है। जिनकी चर्चा आज हर कोई करता है। उनकी कविताओं द्वारा उन्हे कही पुरस्कारों से नवाजा गया है जैसे की सन् 1994 में उन्हे डॉ॰ कुंवर बेचैन काव्य समिति द्वारा ‘काव्य-कुमार पुरस्कार’ दिया गया। वही सन् 2006 में हिंदी उर्दू अवार्ड अकादमी द्वारा साहित्य श्री पुरस्कार दिया गया। वही 2010 में डॉ उर्मिलेश गीत श्री समान द्वारा पुरस्कार से नवाजा गया।आज डॉ कुमार विश्वास जो बेहद लोकप्रिय कवि और लेखक है जिनकी आवाज आज कही कॉलर ट्यून में शामिल हैं। उनका कहना है की उन्होंने कभी नहीं सोचा था की वो एक वक्त पर इतनी प्रसिद्धि को हासिल कर एक लोकप्रिय कवि बनेंगे।
Read More-
Instagram – Click Here