1,412
Vineeta Singh जीवन परिचय (CEO of Sugar Cosmetics)
आज हम गर्व से कह सकते हैं की हमारा भारत भी काफी आगे बड़ चुका हैं। क्योंकि एक समय था जब लड़कियो पर काफी तरह की रोक टोक थी। लेकिन आज के समय में लड़किया भी लड़को की तरह हर तरह के क्षेत्र में उभरती हुई दिखाई दे रही हैं। यहां तक हमारे भारत में बहुत सी लड़कियां हैं जो अपने व्यवसाय से खुद का नाम रोशन कर रही हैं। और सालाना करोड़ों रुपए कमा रही हैं।

आज हम एक ऐसी उभरती हुई महिला की बात करेंगे। जिसने एक वक्त पर करोड़ों की नौकरी को ठुकरा कर अपना व्यवसाय की शुरुवात की और अपनी कंपनी की सीईओ और फाउंडर (CEO or Founder) है। आज वह महिला जानी मानी बिजनेस वूमेन में से एक हैं।
कौन है विनीता सिंह (Vineeta Singh)
आज हम जिस महिला की बात कर रहे है। उनका नाम विनीता सिंह (Vineeta Singh) है। जिनकी आज के समय में 3000 करोड़ रुपए की कंपनी है। जो आज कल काफी सुर्खियां बटोरती हुई नजर आ रही है। इनका जन्म सन् 1983 में दिल्ली (Delhi) में हुआ था। इनके पिता जिनका नाम तेज सिंह (Tez Singh) है जो पेशे से दिल्ली के ऑल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (All Indian Institute of Medical science) में साइंटिस्ट के पद पर कार्य करते है।
इनकी माता जो पेशे से इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indiam council of medical resarch) में कार्य करती है। विनीता सिंह जो अपने माता पिता की इकलौती संतान है। अपने माता पिता को कार्य करता देख वह भी चाहती थी की वो भी कुछ ऐसा काम करे। जिसके चर्चे भारत में ही नही पूरे विश्व में हो।
वर्तमान की बात की जाए। तो विनीता सिंह अपने मुंबई के घर में अपने पति और अपने दो बच्चो के साथ रहती है। और इनके पति ने इनके व्यवसाय में इनका साथ देते है
कहा से प्राप्त की विनीता सिंह ने अपनी शिक्षा
विनीता (Vineeta Singh) के माता पिता जो काफी पढ़े लिखे और अच्छे पद पे काम करते थे। जिसकी वजह से विनीता को उनके माता पिता ने उन्हे पढ़ने की लिए हमेशा जागरूक किया। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई आर. के पुरम के दिल्ली पब्लिक (R k Puram Delhi Public School) से की। अपनी स्कूली शिक्षा को पूर्ण करने के बाद उन्होंने 2001 में आईआईटी (IIT) के लिए चयन किया, जिसके बाद उनका दाखिला आईआईटी मद्रास में हुआ। जहा उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग (B.Tech) की पढ़ाई को पूरा किया। इनकी पढ़ाई का सिलसिला यही नहीं रुका। सन् 2005 में उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmadabad) से अपनी एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की।

शुरू हुई जिंदगी की पहली सीढ़ी।
आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए के साथ साथ इनको कैंपस से ही नौकरी का ऑफर मिल गया था जिसमे विनीता सिंह (Vineeta Singh) को 1 करोड़ का ऑफर दिया गया। जिसमे उन्हे इन्वेस्टमेंट बैंकर (Investment Banker) के पद पे कार्य करना था। विनीता सिंह (Vineeta Singh) को लगता था की यह नौकरी उनके लिए नहीं है। क्योंकि वह कुछ ऐसा चाहती थी की जिससे उनका खुद का नाम हो।
जिसके बाद उन्होंने यह 1 करोड़ वाली नौकरी को छोड़ दिया और अपने स्टार्टअप की और रुख किया। जहा उन्होंने 2 स्टार्टअप की शुरुवात की जिसमे दोनो में वह असफल रही। पहला स्टार्टअप उन्होंने अपनी एक दोस्त के साथ मिलकर मैगजीन का शुरू किया। जिसमे वो 3 रुपए में घर घर जा कर बेचती थी। जिसमे वह असफल रही और इस स्टार्टअप को उन्होंने बंद कर दिया।
नए बिजनेस की हुई शुरुवात
जब उनका पहला स्टार्टअप असफल रहा तो उन्होंने हार नही मानी और अपना सफर दुबारा से शुरू किया। जहा उन्होंने खुद का एक ब्रांड बनाने का सोचा पर वो कार्य भी किसी कारण असफल रहा। जिसके बाद उन्होंने नया बिजनेस सोचा । जिसका नाम उन्होंने क्रिस्टल वेरिफाई प्राइवेट लिमिटेड (Cristal verify private ltd ) रखा।
जिसमे उनकी यह कम्पनी दूसरी कंपनियों के नए कर्मचारियों को कंपनी के बैकग्राउंड की जानकारी देती थी। लेकिन इस कार्य में भी उनको सफलता हासिल नहीं हुई। उनको इस बिजनेस से 10000 रुपए ही कमाई हो रही थी जिस वजह से उन्हें इस बिजनेस में वो नहीं मिला। जो उन्होंने सोचा था। आपको बता दे की, यह बैकराउंड वेरिफाई का बिजनेस उन्होंने 5 साल चलाया था। जिसके बाद यह बिजनेस उन्होंने बंद कर दिया।
न्यू प्रोडक्ट को किया लांच
विनीता सिंह (Vineeta Singh) ने अपनी असफलता से इतना कुछ सीख लिया था। की उनको मार्केट की काफी गहराई से पहचान हो चुकी थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी नई बिजनेस की शुरुवात करना चाहा। उन्होंने अपने पहले बिजनेस से मार्केट में काफी रिसर्च कर चुकी थी। जिस वजह से उन्होंने देखा की भारत में ब्यूटी प्रोडक्ट को लेकर मार्केट बिलकुल खाली है।
इसलिए उन्होंने इस अवसर को अपनी सफलता बनाना चाहा। इसके चलते उन्होंने सन् 2012 में अपना नया बिजनेस FAB BAG का स्टार्टअप किया। FAB BAG का स्टार्टअप पूरा सब्सक्रिट्शन पर आधार था जिसमे 599 रुपए की वह कीट बना के महिलाओं को देती थी
जैसे जैसे समय बदल रहा था तो महिलाओं को भी ब्यूटी प्रोडक्ट को लेकर मांग बड़ने लगी थी जिसके चलते विनीता सिंह (Vineeta Singh) ने देखा की भारत में ब्यूटी प्रोडक्ट के बहुत कम ब्रांड है। जिसके बाद उन्होंने मार्केट और महिलाओं की ब्यूटी प्रोडक्ट को लेकर डिमांड देखनी थी जिसकी वजह से सबसे पहले प्रोडक्ट को खुद यूज किया करती थी। और फिर महिलाओं को यूज करने के लिए कहती और उनसे अपने प्रोडक्ट का फीड बैक मांगती थी।

महिलाओं के हिसाब से बनाए ब्यूटी प्रोडक्ट
जैसे जैसे उन्हे महिलाओं से फीड बैक मिला , तो उन्होंने जाना की भारत में जो भी ब्रांड है वह महिलाओं के स्किन टाइप के नही है। जिसके चलते वे प्रोडक्ट सिर्फ ग्लो देते हैं। लेकिन भारत की महिला को ऐसे प्रोडक्ट चाहिए थे। जो पूरा दिन चले, क्योंकि भारत के वातावरण के कारण महिलाओं को ऐसे प्रोडक्ट नही चाहिए थे, जो सिर्फ ग्लो दे।
जिसके बाद उन्होंने 2015 में अपना ब्रांड शुगर कॉस्मेटिक्स (Sugar cosmetics) की शुरुवात की। जिसमे उन्होंने अपने 2 प्रोडक्ट को लॉन्च किया । एक आईलाइनर और एक काजल जो (Matte Products) थे। इन प्रोडक्ट को भारत ही नहीं विदेश में भी लोगो ने प्यार दिया। प्रोडक्ट के लॉन्च के बाद जब लोगो ने इनके प्रोडक्ट को काफी पसंद किया। तो उसके बाद उन्होंने प्रोडक्ट के साथ उसकी पैकिंग पर भी पूरा ध्यान दिया ।
उनका कहना था की वो ऐसी पैकिंग रखना चाहती है की जो लोगो को बेहद पसंद आए और अपनी और आकर्षित करे। जिसके बाद उन्होंने पैकिंग पे बेहद खर्च किया। उन्होंने अपने प्रोडक्ट को काफी जगह लॉन्च किया, जहा लोगो ने इनके प्रोडक्ट को बहुत प्यार दिया।
एप का किया निर्माण
प्रोडक्ट को प्यार मिलने के बाद विनीता सिंह ने मार्केट में अपना एप लॉन्च किया । जहा 1.5 मिलियन लोगो ने इस एप को डाउनलोड किया और अच्छी खासी रेटिंग दे कर प्रोडक्ट को प्यार दिया। विनीता सिंह ने 2019 में ऑफलाइन पहला आउटलेट शुरू किया था। आज उनके 130 से ज्यादा अलग अलग देशों में आउटले हैं। और आज वह अपनी 3000 करोड़ कंपनी की मलिक है।
हासिल की सफलता
अपने प्रोडक्ट को लॉन्च करने के बाद विनीता सिंह का ब्रांड धीरे धीरे चर्चा में आने लगा और वक्त के साथ साथ आज के समय में इनके हर तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। जब विनीता सिंह ने अपनी 1 करोड़ की नौकरी को ठुकराया था । तो लोगो ने कही तरह के प्रश्न उठाए थे। लेकिन उस वक्त विनीता सिंह को खुद पर अटूट विश्वास था की वो अपना व्यवसाय जरूर खड़ा करेगी । आज विनीता सिंह (Vineeta Singh) एक जाने माने कार्यकर्म शार्क टैंक (Shark Tank) में इन्वेस्टर के रूप में आज की नई पीढ़ी को फंड देती हुई नजर आती हैं।
Instagram – Click Here